{"_id":"60ec7b8a8ebc3ec25319cef1","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6398176153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बदमाश गिरफ्तार, लूट के जेवर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बदमाश गिरफ्तार, लूट के जेवर बरामद
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली पुलिस ने दो अंतरजनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी और लूट के जेवर भी बरामद हुए हैं। वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली बिना नंबर की बाइक भी बरामद की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह ने सोमवार को बताया कि बेनीगंज कोतवाल राजकरन शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर रविवार रात कुइयां चौराहे के पास से इमरान अली और हसन अली को गिरफ्तार किया है। इमरान मूल रूप से मध्यप्रदेश के रतलाम जनपद के थाना हसेन के ग्राम टेकरीखेड़ा का निवासी है, लेकिन पिछले कुछ समय से फर्रुखाबाद जनपद में शहर कोतवाली क्षेत्र में घेर श्यामू खां इलाके में रहता था। हसन मूल रूप से उड़ीसा के रायगढ़ जनपद के थाना रायगढ़ जेके के मोहल्ला भूदरा वलसा का निवासी है। पिछले कुछ समय से वह भी फर्रुखाबाद के घेर श्यामू खां में रहता है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नौ जुलाई को कुइयां चौराहा स्थित ज्वैलरी शॉप पर हुई चोरी। दो जुलाई को शाहजहांपुर के ज्वैलरी शाप में हुई चोरी, छह जुलाई को बेहटागोकुल व पाली थाना क्षेत्रों में हुईं लूट की वारदात को इन लोगों ने ही अंजाम दिया था। इनके पास से सोने की पांच अंगूठी, एक सोने का पैंडल, दो जोड़ी पायल, आठ हजार रुपये और एक बाइक बरामद हुई है। तमंचा, दो कारतूस और चाकू भी मिला है। उन्होंने बताया कि दोनों पर शाहजहांपुर जनपद के थाना चौक, हरदोई जनपद के बेनीगंज, बेहटागोकुल और पाली थानों में एक-एक मामला दर्ज है।