फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

अवैध शस्त्र बनाने का कारखाना पकड़ा, एक गिरफ्तार

Thu, 08 Apr 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
हरदोई। पंचायत चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के उद्देश्य से अवैध शस्त्र बनाए जाने की सूचना पर माधौगंज पुलिस ने घेंघइया में छापा डाला। यहां से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर नौ तमंचे और दो अधबने तमंचे बरामद किए। शस्त्र बनाने के उपकरण भी मौके से मिले हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव ने बुधवार को कार्यालय कक्ष में बताया कि पंचायत चुनाव के चलते अवैध शस्त्रों का इस्तेमाल कर गड़बड़ी फैलाने की साजिश रचे जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। ऐसी ही सूचना पर माधौगंज के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बुधवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे ग्राम घेंघइया में एक घर में छापा डाला। जहां यहां से मनोज शर्मा निवासी ग्राम बरगावां कोतवाली बिलग्राम को गिरफ्तार किया गया। मौके से नौ तमंचे, दो अधबने तमंचे, दो कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed