{"_id":"602c0a198ebc3ee94e4c5809","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp612279492","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकमित्र से हुई लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकमित्र से हुई लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में एक माह पहले बैंकमित्र से हुई 93 हजार रुपये की लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। शातिर को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और लूट के 45 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया गया।
जनपद लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरी निवासी विनोद कुमार बैंकमित्र हैं। बीती 16 जनवरी को वह अपने ग्राहक सेवा केंद्र पर जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग से बरबर जाने वाले मार्ग पर ग्राम सौहोना के निकट बाइक सवार दो लोगों ने तमंचे के बल पर विनोद का बैग छीन लिया था। बैग में 93 हजार रुपये, पासबुक, आधार कार्ड आदि रखे थे। पूरे मामले की रिपोर्ट भी विनोद की तहरीर पर लिखी गई थी।
एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव ने अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से वार्ता में बताया कि जहानीखेड़ा पुलिस चौकी की टीम, एसओजी और स्वॉट की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार की रात मंगूलाल निवासी ग्राम रहीमापुर थाना पसिगवां जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर लिया गया। लूटा गया सामान बरामद हुआ हैं।