{"_id":"602ab7148ebc3ee8eb488992","slug":"crime-hardoi-fighting-hardoi-news-hardoi-news-knp6120812167","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने अरवल पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने अरवल पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपालपुर निवासी शेरेखुदा ने अरवल थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक और तीन सिपाहियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच करने की मांग की गई है। इधर, एसओ ने मारपीट की बात को गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि केवल पूछताछ की गई थी।
शेरेखुदा ने एसपी को दी शिकायत में बताया है कि अरवल थाने में तैनात चार पुलिसकर्मी रविवार रात लगभग ढाई बजे उसे घर से उठा ले गए। आरोप है कि थाने में ले जाकर बंद कर दिया और मारपीट कर 11 हजार रुपये छीन लिए। तबीयत खराब होने पर शेरेखुदा को परिजनों के साथ वापस भेज दिया।
थानाध्यक्ष अरवल ओपी सिंह ने बताया कि एक किशोरी को शेरेखुदा के करीबी रिश्तेदार बहलाकर अपने साथ ले गए हैं। पूछताछ के लिए शेरेखुदा को लाया गया था। वह हृदय रोगी है और मारपीट की बात बिल्कुल गलत है। किसी भी तरह की अभद्रता भी नहीं की गई।