{"_id":"635ec1970381ae1b88563fe6","slug":"crime-hardoi-accident-hardoi-news-up-news-hardoi-news-knp725725142","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर महिला की मौत
Sun, 30 Oct 2022 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले के बघौली थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अरमा गांव निवासी शिव प्रकाश त्रिपाठी का मकान बघौली में बना है। शिवप्रकाश के मुताबिक रविवार की सुबह पत्नी कुसुम त्रिपाठी (45) टहलने के लिए घर से निकली थीं।
वे रेलवे क्रासिंग पार रहीं थीं। इसी दौरान अप लाइन पर ट्रेन आने से चपेट में आ गईं। हादसे में कटकर मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर आ गई। शिव प्रकाश ने बताया कि उसके परिवार में दो बेटी हैं। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय महिला हादसे का शिकार हुई है।