फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,accident,hardoi news

कार-पिकअप की टक्कर में दो की मौत

Mon, 29 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,accident,hardoi news
हादसे के बाद मौके पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : HARDOI
बघौली। रामपुर में शादी में शामिल होकर लौट रहे दोस्तों की कार लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर नई बस्ती के पास सामने से आ रही पिकअप से जा भिड़ी। हादसे में लखनऊ निवासी युवक व लखनऊ चुंगी से बतौर सवारी कार में सवार हुई वृद्धा की मौत हो गई। युवक के दोस्तों समेत कार सवार दो अन्य सवारियां भी घायल हुई हैं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

लखनऊ के मोहल्ला तेलीबाग निवासी जितेंद्र साहू (40) रविवार की रात किराये की कार से दोस्त ताबीज अहमद (38) व करन (22) शादी में शामिल होने रामपुर गया था। कार को चालक चला रहा था। अल सुबह वे लोग कार से लौट रहे थे। हरदोई शहर में लखनऊ चुंगी पर चालक ने मझिला थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी अटल बिहारी (36), पिहानी निवासी सीमा गुप्ता (38), चौहान थोक, हरदोई निवासी रामबेटी (60) को कार में सवारी के तौर पर बैठा लिया।
विज्ञापन

नई बस्ती गांव के पास आगे चल रही कार को ओवरटेक करने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही पिकअप में जा घुसी। हादसे में जितेंद्र, ताबीज, करन, अटल बिहारी, सीमा गुप्ता व रामबेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में फंसे घायलों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक जितेंद्र व रामबेटी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर दोनों के परिजनों को सूचना दी। घायल ताबीज, करन, सीमा व अटल बिहारी को जिला अस्पताल भिजवाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने करन व ताबीज को लखनऊ रेफर कर दिया।
एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कार चालक के बारे में भी जानकारी की जा रही है।

किराना की दुकान चलाता था जितेंद्र
जितेंद्र साहू की मौत की खबर मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र विवाहित था, उसके दो बच्चे हैं। वह मोहल्ले में किराना की दुकान चलाता था। रविवार को एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए अन्य दोस्तों के साथ रामपुर गया था। वहां से आते वक्त हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed