{"_id":"620fd321177ee10ce06f0b74","slug":"crash-of-bike-with-truck-kills-the-young-bike-driver-hardoi-news-knp6813474178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवारों को बृहस्पतिवार को शाम बांगरमऊ मार्ग में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई।
हादसे में युवक का साला और दोस्त घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कासिमपुर क्षेत्र ग्राम काजीपुर निवासी धीरज (30) दिल्ली में मजदूरी करता था। जनवरी में वह घर आया था। बृहस्पतिवार को शाम वह संडीला में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था।
जहां से देर शाम साले सतीश और दोस्त नंदलाल के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में बांगरमऊ मार्ग पर समदखेड़ा गांव के निकट सामने से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में धीरज की मौके पर मौत हो गई, जबकि साला व दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
बाइक चला रहा धीरज हेलमेट लगाए था, लेकिन हादसे में हेलमेट के टुकड़े-टुकड़े हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया।
जहां से डॉक्टरों ने नंदलाल को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए।
मृतक के परिवार में पत्नी प्रीति के अलावा बेटा कान्हा और बेटी गुड्डन है। कोतवाल वेणीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
लापता किसान का फंदे पर लटका मिला शव
हरदोई। सांडी क्षेत्र के ग्राम कढ़िलेपुरवा से बृहस्पतिवार को लापता किसान का शव गांव के बाहर पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिला। देशराज (35) खेती करते थे।
देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की। इसी दौरान गांव के बाहर पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।
शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि युवक ने खुदकुशी की है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव
हरदोई। टड़ियावां क्षेत्र के गांव दधनामऊ मार्ग पर बृहस्पतिवार को शाम अधेड़ का शव फंदे पर लटका मिला। शिनाख्त न होने के पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव रखवा दिया।
अजीजपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को शाम सड़क के किनारे पेड़ में गमछे के फंदे से 50 वर्षीय अधेड़ का शव फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने शव लटका देखा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।