{"_id":"65283242d269f93f6105f5e6","slug":"crash-of-bike-with-truck-kills-the-young-bike-driver-hardoi-news-c-213-1-hra1003-4970-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। कस्बा के बरगद चौराहे के पास लौंज (मिठाई) की सप्लाई करके बाइक से घर जा रहे एक युवक को ईंट से भरे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
शाहाबाद कोतवाली के उधरनपुर गावं निवासी शिवम (21) मिठाई की दुकानों पर लौंज (मिठाई) सप्लाई करने का काम करता था। गुरुवार की सुबह करीब सात बजे बाइक पर सवार होकर वह लौंज (मिठाई) की सप्लाई करने फर्रुखाबाद गया था। वापस लौटते समय पाली-रूपापुर मार्ग पर कस्बा के बरगद चौराहे पर शाहाबाद की तरफ से आ रहे ईंट भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि जिसमें शिवम का दाहिना हाथ धड़ से अलग हो गया, और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गईं। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से घटना की सूचना परिजनों को दी। मृतक चार भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ा था। अभी शादी नही हुई थी।
विज्ञापन
घटना के बाद से मां सुशीला का रो-रोकर हाल खराब है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया घटना को अंजाम देकर भाग रहे चालक को ट्रक के साथ हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।