फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   cow deathfake news

पंडरवा में गोवंश मरने की खबर पर दौड़े अफसर

Mon, 10 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
cow deathfake news
cow deathfake news - फोटो : HARDOI
पिहानी। पंडरवा किला गांव के काजी हाउस में दो गोवंशों की मौत होने की सूचना मिलते ही सोमवार को शाहाबाद तहसीलदार नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। प्रधान प्रतिनिधि सुशील कुमार ने बताया कि किसी ने गलत सूचना अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन

सोमवार को पंडरवा किला गांव के कांजी हाउस में दो गोवंश मरने की सूचना पर प्रशासन हरकत में आ गया। शाहाबाद तहसीलदार नरेंद्र कुमार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार ने आसपास के लोगों के बयान भी लिए। तहसीलदार ने बताया कि मवेशी नहीं मिले हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला है कि बुधवार को कुछ लोगों ने लगभग 30 की क्षमता वाले कांजी हाउस में 70 मवेशी बंद कर दिए थे। मवेशी लड़कर न मर जाएं, इसके दृष्टिगत प्रधान ने कांजी हाउस का गेट खोलकर मवेशियों को बाहर निकाल दिया था।
विज्ञापन

किसी मवेशी के मरने की पुष्टि नहीं हुई है। जांच में सूचना गलत निकली है। प्रधान प्रतिनिधि सुशील कुमार ने बताया कि फर्जी सूचना थी। वहीं भारतीय किसान यूनियन अवध के तहसील अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने बताया कि कांजी हाउस में जो मवेशी बंद किए गए थे, रविवार शाम उसमें से एक गाय व बछड़े की मौत हो गई थी। दो गोवंशों के मरने के बाद आननफानन सभी मवेशी बाहर निकाल दिए गए और दोनों मृत मवेशियों को कंाजी हाउस के पीछे मैदान में दफना दिया गया है। तहसील अध्यक्ष ने बताया कि गांव में अब तक छुट्टा मवेशियों के लिए पशु बाड़ा भी नहीं बनवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed