फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   covid protocol followed in gandhi jayanti programme

कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर होंगे गांधी जयंती के आयोजन

Tue, 29 Sep 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
covid protocol followed in gandhi jayanti programme
हरदोई। दो अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर डीएम अविनाश कुमार ने मंगलवार को बैठक में चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर सभी आयोजन किए जाएं। तय किया गया कि सुबह साढ़े पांच बजे से शहर के प्रमुख चौराहों पर गांधी जी के प्रिय भजनों का प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कुमार ने अब तक हुई तैयारियों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। बताया गया कि मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
सुबह आठ बजे सभी सरकारी भवनों, विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। नौ बजे राजकीय पुस्तकालय और सर्वोदय आश्रम में गांधी जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर पुस्तक प्रदर्शनी लगेगी। बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, एडीएम संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, एसडीएम सदर लक्ष्मी एन, समाजसेवी दीन दयाल वर्मा, अविनाश गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed