{"_id":"58f114854f1c1b791ecf84d3","slug":"couple-of-children-and-children-in-the-gut-of-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की चपेट में दंपति और दो बच्चे झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की चपेट में दंपति और दो बच्चे झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 14 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
आग से झुलसी लक्ष्मी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के कटरा गांव में गुरुवार रात आग की चपेट में आकर दंपति और उनके दो बच्चे झुलस गए। चीख-पुकार की आवाज सुन पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह उन्हें आग से निकाला। एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
टड़ियावां थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी प्रेम (30) पुत्र नत्थू गुरुवार रात परिवार के साथ आंगन में लेटे थे। मच्छरों के हमले से बचने के लिए उन्होंने आग जलाकर धुआं किया था। सभी रजाई ओढ़कर सोए थे। देर रात धुएं से निकली चिंगारी रजाई पर गिर गई।
विज्ञापन
इससे आग भड़क उठी। जिसक ी चपेट में आकर पत्नी सुनीता (30), बेटी लक्ष्मी (10) और बेटा अशोक (4) आग की चपेट में आ गए। चीख पुकार मचाने पर पहुंचे पड़ोसी पहुंचे और आग बुझाई। तब तक आग से चारों झुलस गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन