फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   counting,hardoi news,panchyat election,third eye,be done

तीसरी आंख की जद में होगी मतगणना

Thu, 29 Apr 2021 04:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
counting,hardoi news,panchyat election,third eye,be done
हरदोई। दो मई को पंचायत चुनाव को लेकर होने वाली मतगणना तीसरी आंख की जद में होगी। इसलिए मतगणना कार्मिक बिना भय के पूरी पारदर्शिता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। रसखान प्रेक्षागृह में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षित करते हुए मास्टर ट्रेनर राजीव त्रिपाठी ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान कार्मिकों को पूरी सतर्कता बरतनी है। न्याय पंचायत वार होने वाली मतगणना में अभिकर्ताओं को मतपत्र देखने का पूरा मौका दिया जाएगा। मतपत्र पेटी से निकलते वक्त इस बात का ध्यान रखा जाए कि यह नीचे न गिरें।
विज्ञापन

खाली मतपेटिकाओं को भी अभिकर्ताओं को दिखाया जाना है। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि विवाद न हो इसे लेकर आयोग ने मतगणना की पूरी तरह से वीडियोग्राफी कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मतगणना कार्मिकों को भोजन व पानी मतगणना हाल में ही मिलेगी। प्रशिक्षण में काफी संख्या में मतगणना कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसखान प्रेक्षागृह में 26 अप्रैल से मतगणना का प्रशिक्षण शुरू हुआ था। इसके बाद गुरुवार को प्रेक्षागृह के गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग होती पहली बार दिखी। जिसको देखकर मतगणना कार्मिकों ने भी एक ही बात कही कि जब समापन पर प्रशिक्षण आया तब स्क्रीनिंग शुरु की गई।

प्रशिक्षण में उपस्थिति दर्ज कराने वाले मतदान कार्मिकों की गुरुवार को भीड़ नहीं लगने दी गई। काउंटर पर उपस्थिति दर्ज कराने वालों को भी दूर-दूर बैठाया गया। इसके अलावा प्रेक्षागृह परिसर में भी भीड़ नहीं लगने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed