{"_id":"5fc7ca2e8ebc3ea360759084","slug":"counselor-wandering-candidates-not-seen-in-rooms-hardoi-news-knp597617081","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षों में घंटों नहीं दिखे काउंसलर, भटके अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षों में घंटों नहीं दिखे काउंसलर, भटके अभ्यर्थी
विज्ञापन
फोटो-2-आरआर इंटर कालेज में काउंसलिंग के लिए आए अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करते कर्मी। संवाद
- फोटो : HARDOI
शासन के निर्देशों के बाद 69000 शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में 36590 शिक्षक भर्ती को लेकर काउंसलिंग बुधवार से शुरू तो करवा दी गईं लेकिन अव्यवस्थाएं हावीं रहीं।
कुछ घंटों तक कई कक्षों में काउंसलर ही न पहुंचने के कारण अभ्यर्थियों के माथों पर चिंता की लकीरें छलकती रहीं। हालांकि कुछ घंटों की कसरत के बाद सभी कक्षों में काउंसलिंग शुरू कराई गई।
31277 शिक्षक भर्ती को लेकर प्रथम चरण में जिले में करीब 500 से अधिक पदों पर सहायक शिक्षकों की भर्ती की गई। इसके बाद द्वितीय चरण में 36590 शिक्षक भर्ती को लेकर जिले में 1888 सीटों का आवंटन किया गया है। इसको लेकर काउंसिलिंग बुधवार से आरआर इंटर कालेज में शुरू की गई।
विज्ञापन
इसको लेकर 12 कक्ष निर्धारित किए गए थे। इन सभी कक्षों में पूर्व निर्धारित सूची के आधार पर अभ्यर्थियों को बैठा दिया गया। सुबह 10 बजे पहुंचने के बाद भी कई कक्षों में 12 बजे तक काउंसलर ही नहीं थे। इसके बाद अभ्यर्थियों ने दूसरे कक्षों में जाकर शिकायतें करना शुरू किया।
हालांकि 12 बजे के बाद स्थितियों को सामान्य कर दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि बुधवार को गुणवत्ता अंक 67.11 वाले पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया।
इस कटऑफ में करीब 600 अभ्यर्थी आ रहे हैं। इसमें 538 ने पहुंचकर काउंसलिंग कराई। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश बीएसए को दिए।
तीन दिसंबर को गुणवत्ता अंक 70.23 वाली महिला अभ्यर्थी को तीन दिसंबर को काउंसलिंग कराई जाएगी। इसी तरह चार दिसंबर को शेष समस्त महिला अभ्यर्थी व समस्त छूटे हुए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई जाएगी।
काउंसलिंग के दौरान आरआर इंटर कालेज में कोरोना को लेकर खासा ध्यान रखा गया। प्रवेश द्वार पर ही अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई व हाथों को भी सैनिटाइज कराने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया।