फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Corona vaccine is safe, get yourself engaged and inspire everyone

सुरक्षित है कोरोना वैक्सीन, खुद लगवाएं और सबको करें प्रेरित

Mon, 25 Jan 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine is safe, get yourself engaged and inspire everyone
फोटो-8-जागरुकता रैली में शामिल रोटरी और इनरव्हील क्लब के सदस्य। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। केंद्र सरकार ने कई स्तर की जांच के बाद वैक्सीन को मंजूरी दी है। टीकाकरण कराने के लिए सभी को आगे आना चाहिए और दूसरों को भी टीकाकरण के लिए उत्साहित करना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ रोटरी और इनरव्हील क्लब की संयुक्त कोरोना टीकाकरण जागरुकता यात्रा हरदोई पहुंची। यहां यात्रा में शामिल लोगों ने टीकाकरण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

22 जनवरी को कानपुर से शुरू हुई 15 सौ किलोमीटर की कोरोना टीकाकरण जागरुकता यात्रा आगरा, हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, उझानी, बिसौली, रामपुर, काशीपुर, हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए हरदोई पहुंची। रोटरी अंतरराष्ट्रीय के मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्र शुक्ला और इनरव्हील की मंडल प्रधान उदिता शर्मा के नेतृत्व में पहुंची यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान दिनेश चंद्र शुक्ल और उदिता शर्मा ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य टीकाकरण के प्रति उत्पन्न हो रही भ्रांतियों को दूर करना है। जागरुकता यात्रा के हरदोई पहुंचने से पहले इनरव्हील क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट चित्रा वाजपेयी ने स्थानीय स्तर पर कार और बाइक रैली का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले जागरुकता यात्रा का फ्लैग प्राप्त कर यात्रा को हरदोई के लिए इनरव्हील क्लब की सदस्य रुपाली खन्ना और रागिनी तिवारी ने रवाना कराया। रैली के दौरान डॉ. शिवानी मिश्रा, अनुराधा मिश्रा, अचल अग्रवाल, जोगेंद्र सिंह गांधी, अविनाश मिश्रा, नितीश गुप्ता, डॉ. अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे। जागरुकता यात्रा हरदोई के बाद उन्नाव के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed