फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   corona

कोरोना काल में समझा गया आयुर्वेद का महत्व: डॉ. अशोक

Wed, 01 Sep 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
corona
हरदोई। पूरे विश्व ने आयुर्वेद के महत्व को कोरोना महामारी काल में न सिर्फ समझ लिया बल्कि इसने कई की जानें भी बचाईं हैं।
विज्ञापन

आरोग्य भारती अवध प्रांत की सर्कुलर रोड स्थित वैभव लान में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं सलाहकार आयुष मंत्रालय डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के काढ़ा, हल्दी वाला दूध एवं योग के द्वारा करोड़ो लोगों ने कोरोना को मात दी। संपूर्ण विश्व में सबसे कम मृत्यु दर वाला देश भारत था, क्योंकि यहां पर नित्य प्रति की जीवन शैली ही ऐसी है की व्यक्तियों ने अपने को उसी हिसाब से ढाल कर महामारी पर काबू पाया। डॉक्टर रामबाबू द्विवेदी एवं डॉक्टर रामकरण त्रिवेदी ने भी आयुर्वेद एवं योग के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक कृष्ण मोहन ने अपने संबोधन में उपस्थित लोगों से कहा कि आप सभी समाज के बहुत ही मजबूत स्तंभ हैं। अपने कार्यक्रम का संचालन सेवा भारती के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह के द्वारा किया गया। संगोष्ठी को क्षेत्रीय संयोजक पूर्वी उत्तर प्रदेश गोविंद, क्षेत्रीय संयोजक डॉक्टर संग्राम सिंह, संगठन सचिव सुनील अग्रवाल एवं सचिव डॉक्टर इंद्रेश सिंह एंव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक शिव स्वरूप ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आरोग्य भारती हरदोई के अध्यक्ष डॉक्टर आलोक सिंह, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन, डॉक्टर एपी सिंह, डॉ सीपी कटियार, डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, डॉ सुरेश अग्निहोत्री, डॉ. अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed