{"_id":"5e99e4538ebc3e71195f9e05","slug":"corona-hardoi-news-knp555726884","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर शिक्षक संघ ने सौंपी 51 हजार की चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर शिक्षक संघ ने सौंपी 51 हजार की चेक
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने 51 हजार का चेक जिला प्रशासन को सामुदायिक रसोई के लिए सौंपा।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को चेक सौंपते हुए जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि यह दौर ऐसा है कि हर किसी को अपने पड़ोसी व जरूरतमंदों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। यदि अपनी-अपनी सामर्थवश सभी ने योगदान कर दिया तो कम से कम कोई भी भूखा नहीं रहेगा।
जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी ने कहा कि सामुदायिक रसोई के लिए 51 हजार का योगदान किया जा रहा है यदि आगे भी जरूरत पड़ी तो जूनियर शिक्षक संघ आगे रहेगा। इस दौरान जिला वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा योगेश पांडे भी मौजूद रहे।