{"_id":"5e9899f38ebc3e6feb3e9ea6","slug":"corona-hardoi-news-knp555572126","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडीला में क्वारंटीन चल रहे लोगों का नमूना जांच को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडीला में क्वारंटीन चल रहे लोगों का नमूना जांच को भेजा
विज्ञापन
फोटो-29- संडीला में एंबुलेस पर बैठने जाते लोग। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम के सख्त तेवरों के बाद संडीला कस्बे में क्वारंटीन चल रहे 16 लोगों को गुरुवार को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। इन सभी का नमूना कोरोना की जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा एक स्वास्थ्यकर्मी सहित चार लोगों के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
संडीला में पिछले माह एक मदरसे में एसडीएम और सीओ को कुछ लोग मिले थे। इन सभी लोगों को संडीला कस्बे में क्वारंटीन कर दिया गया था। इनके संपर्क में आए अन्य पांच लोगों को भी क्वारंटीन किया गया था। कुल 17 लोग क्वारंटीन हुए थे, लेकिन प्रशासन ने इनमें से एक का ही कोरोना टेस्ट कराया था, जो निगेटिव निकला था।
बाकी 16 लोगों की कोरोना जांच नहीं हुई थी। बुधवार शाम लखनऊ के मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने संडीला के क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया था और इस दौरान अन्य 16 लोगों की कोरोना जांच न होने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने सभी 16 लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। साथ ही इनका नमूना कोरोना की जांच के लिए लिया गया है। गुरुवार को कुल 20 नमूने जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज भेजे गए हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को मेडिकल कालेज से हरदोई अस्पताल की 21 रिपोर्ट जारी की गईं। यह सभी निगेटिव आईं हैं। इनमें अधिकांश स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट है।