{"_id":"5f7e00288ebc3e9be1055d72","slug":"copy-check-with-consantration-in-hardoi-hardoi-news-knp587113996","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारदर्शिता के साथ करें मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण: एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारदर्शिता के साथ करें मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण: एसडीएम
विज्ञापन
सवायजपुर भरखनी ब्लॉक सभागार में बुधवार को सवायजपुर और शाहाबाद तहसील क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसडीएम दीपक वर्मा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण एक महत्वपूर्ण काम है। सभी बीएलओ ईमानदारी से काम करें और 18 साल के हो चुके सभी युवाओं के नाम सूची में सम्मिलित कराने के साथ ही पारदर्शी ढंग से सूचियों का संशोधन करें। शाहबाद के तहसीलदार अवधेश कुमार ने बताया कि एक अक्तूबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो गया है, सभी बीएलओ अभिलेख इत्यादि अपने सुपरवाइजर के पास जमा करें।
वहां से अभिलेख तहसील में जमा कराए जाएंगे। प्रशिक्षण में 107 बीएलओ व 14 सुपरवाइजरों ने भाग लिया। इस मौके पर बीडीओ विद्याशंकर कटियार, एडीओ पंचायत पदम पाठक, अनूप शुक्ला, अवधेश, राजेश शुक्ला, अश्विनी कुमार, छेदा लाल, नितेश कुमार व राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।