फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   cop dress teared by young man

बाइक सवार ने रोकने पर सिपाही से की अभद्रता

Tue, 12 Nov 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
cop dress teared by young man
माधौगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मुख्य चौराहे पर सोमवार सुबह वाहनों की जांच के दौरान बाइक सवार ने रोके जाने पर सिपाही के साथ अभद्रता कर उसकी वर्दी फाड़ दी। मामले में सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित सिपाही का मेडिकल भी कराया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य चौराहे पर सोमवार सुबह 10 बजे थाने के एसआई वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बघौली मार्ग से चौराहे की तरफ जा रहे बाइक सवार युवक को हेलमेट न लगाने पर रोका गया। इस पर युवक ने पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही मोहम्मद नदीम की ओर बाइक घुमा दी। सिपाही ने बाइक को पकड़ लिया तो युवक उससे अभद्रता करने लगा। वर्दी पकड़कर मारपीट करने लगा। इस दौरान सिपाही की वर्दी भी फट गई। शोर-शराबा देख अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम साजिद पुत्र जलील निवासी क्योटी ख्वाजगीपुर बताया है। सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed