{"_id":"61ae5342179e1820551e254c","slug":"cop-arrested-ion-lucknow-hardoi-news-knp6681004137","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर कोतवाली का सिपाही लखनऊ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर कोतवाली का सिपाही लखनऊ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बंदी को पेशी पर ले जाते समय मोबाइल से बात कराने के आरोपी शहर कोतवाली में तैनात सिपाही को लखनऊ की ठाकुरगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। जानकारी मिलने पर एसपी ने उसे निलंबित भी कर दिया है।
शहर कोतवाली में तैनात सिपाही रविंद्र कुमार मार्च में पुलिस लाइन में तैनात था। उसकी ड्यूटी दो अन्य सिपाहियों के साथ जेल में बंद अकील अंसारी को लखनऊ में पेशी पर ले जाने के लिए लगी थी। पांच मार्च को पेशी पर जाने के दौरान अकील ने मोबाइल से रायबरेली के महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी सरजील रहमान को कॉल कर धमकी दी थी और हरदोई कचहरी में मिलने के लिए बुलाया था। सरजील की तहरीर पर लखनऊ ग्रामीण के ठाकुरगंज थाने में सात मार्च को रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
उक्त मामले की जांच चल रही थी। प्रकरण में शहर कोतवाली में तैनात रविंद्र कुमार की भूमिका पाई गई थी। सीओ सिटी विकास जायसवाल के मुताबिक रविंद्र कुमार को अकील अंसारी की मोबाइल पर बात कराने का दोषी माना गया था। रविवार को ठाकुरगंज पुलिस ने लखनऊ से ही सिपाही रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को स्थानीय पुलिस को रविंद्र की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने की जानकारी मिली। सीओ सिटी की आख्या पर एसपी अजय कुमार ने सिपाही को निलंबित भी कर दिया है।