{"_id":"63e524ba913d1281e60c2f9e","slug":"controversy-in-tilak-grooms-mother-was-beaten-with-sticks-hardoi-news-c-12-1-74123-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: तिलक में हुआ विवाद, दूल्हे की मां को डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: तिलक में हुआ विवाद, दूल्हे की मां को डंडों से पीटा
Thu, 09 Feb 2023 10:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 09 Feb 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
तिलक में हुआ विवाद, दूल्हे की मां को डंडों से पीटा
- हूसेपुर गांव की घटना, खाना खाने के दौरान हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। तिलकोत्सव में खाना खाने के दौरान हुए विवाद में दूल्हे की मां को डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। घटना क्षेत्र के गांव हूसेपुर की है।
गांव हूसेपुर में बुधवार रात विनीता देवी के पुत्र आशीष का तिलक समारोह था। इसका खाना हो रहा था। इस बीच दुर्गेश, रामकिशोर की उनके दामाद शशिकांत से खाना खाने को लेकर कहासुनी होने लगी। बातचीत के दौरान दामाद को गाली देने का विनीता ने विरोध किया। इस पर उन्हें डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। समारोह में मारपीट होने से लोग खाना छोड़कर बीच बचाव करने में लग गए। काफी देर तक यह हंगामा चलता रहा। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।