{"_id":"69f4e6916e154b07c9048190","slug":"contract-worker-dies-of-electrocution-after-power-supply-resumes-hardoi-news-c-213-1-hra1004-149015-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आपूर्ति चालू होने से संविदा कर्मी की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आपूर्ति चालू होने से संविदा कर्मी की करंट से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-10- कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान मौजूद रिजवान के परिजन और ग्रामीण। संवाद
फोटो- 31- रिजवान। फाइल फोटो
काशीपुर फीडर पर बृहस्पतिवार रात फॉल्ट सही कर रहा था
परिजनों ने जेई व एसएसओ पर प्राथमिकी दर्ज कराने को दिया धरना
संवाद न्यूज़ एजेंसी
हरदोई। फॉल्ट ठीक करते समय बिजली आपूर्ति चालू होने से बृहस्पतिवार रात विद्युत निगम के संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने तत्योरा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता और एसएसओ पर जान बूझकर आपूर्ति शुरू कर देने का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने कलेक्ट्रेट में धरना भी दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के नयागांव शाह आलमपुर निवासी रिजवान अली (34) विद्युत निगम के तत्यौरा उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात थे। उपकेंद्र से जुड़े काशीपुर फीडर पर बृहस्पतिवार की शाम को साढ़े सात बजे फॉल्ट की सूचना पर रिजवान वहां गए थे। भाई आसिफ अली ने बताया कि अवर अभियंता सुधीर गुप्ता के निर्देश पर रिजवान शटडाउन लेकर खंभे पर फॉल्ट सही करने चढ़ा था। आरोप है कि फॉल्ट सही होने से पहले ही आपूर्ति शुरू करा दी गई। इसी दौरान रिजवान को करंट लग गया और वह बुरी तरह से झुलसकर नीचे आ गिरा। मौके पर मौजूद निर्मल सिंह और अजीम ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मेडिकल कॉलेज में रिजवान को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिवार में पत्नी मुनीषा और दो पुत्र और एक पुत्री है। नाराज परिजनों ने शुक्रवार सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचकर अवर अभियंता सुधीर गुप्ता और एसएसओ बृजेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। यहां लगभग ढाई घंटे तक प्रदर्शन किया। इस बीच वहां पहुंचे अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विद्युत सुरक्षा परिषद की टीम से जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन मान गए और फिर शव का पोस्टमार्टम कराया। अवर अभियंता सुधीर गुप्ता ने बताया कि रिजवान ने एसएसओ से शटडाउन लिया था। इसी बीच आंधी आ गई। उनका दावा है कि लाइन चालू नहीं की गई थी। आशंका है कि आकाशीय बिजली गिरने से घटना हुई है।