फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Container overturns in 10 feet deep ditch, driver injured

Hardoi News: 10 फीट गहरी खाई में पलटा कंटेनर, चालक घायल

Tue, 16 Apr 2024 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 16 Apr 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Container overturns in 10 feet deep ditch, driver injured
बेहंदर (हरदोई)। सोमवार तड़के संडीला-मल्लावां मार्ग पर हियापुल के निकट किराना की दुकान का सामान लेकर जा रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हेल्पर ने उसे सीएचसी बेहंदर पहुंचाया।
विज्ञापन

कंटेनर चालक अलीगढ़ जनपद के थाना पिसावा के शेरपुर गांव निवासी विकास कुमार (30) अपने साथी हेल्पर बुलंदशहर जनपद के अरनिया थाना क्षेत्र के हिसौटी निवासी रोहित (26) के साथ कंटेनर लेकर जा रहा था। कंटेनर में परचून की दुकान का सामान लदा था।
विज्ञापन

सामान लेकर वह दिल्ली से फैजाबाद जा रहा था। सोमवार करीब तीन बजे अचानक कंटेनर अनियंत्रित हो गया और मार्ग के किनारे खाई में पलट गया। बाल-बाल बचे हेल्पर ने कंटेनर का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला और उसे सीएससी बेहंदर ले जाकर इलाज कराया। शाम तक कंटेनर नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रामलखन ने बताया घटना की जानकारी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed