{"_id":"67e5a369330aedfcee028872","slug":"consumers-are-unhappy-with-the-electricity-shop-hardoi-news-c-213-1-hra1004-128845-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता बेहाल
Fri, 28 Mar 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
- गुरुवार को शहर के रिहायशी इलाकों में चार से पांच घंटे की कटौती
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। साहब, बार-बार बिजली कटौती हो रही है, जिससे सभी लोग परेशान हो रहे हैं। अवर अभियंता ने फोन करने वाले उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान के स्थान पर बिजली कनेक्शन नंबर पूछने शुरू कर दिए। एक तो बिजली कटौती और ऊपर से अवर अभियंता की पूछताछ से परेशान उपभोक्ताओं ने उप खंड अधिकारी को फोन लगा दिया। तब कहीं करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
महोलिया शिवपार फीडर से जुड़े क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दिन भर में कई बार बिजली कटौती हुई। बुधवार को भी दोपहर एक से पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। लगातार दो दिन से हो रही बिजली कटौती और गर्मी से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। बिजली के अभाव में लोग पेयजल के लिए परेशान नजर आए। बिजली न होने के कारण मोटर नहीं चल सके।
गर्मी की वजह से बिजली का लोड फिर से बढ़ गया है। सुबह से लेकर शाम तक कई बार बिजली की आवाजाही लगी रहती है। दिन में बिजली जाने से इतना फर्क नहीं पड़ता है लेकिन सुबह के समय बिजली चली जाने से परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। बृहस्पतिवार की सुबह महोलिया शिवपार से जुड़े क्षेत्र में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
उपभोक्ता महेश, राम निवास और दीपक मिश्रा ने बताया कि दोपहर 12 बजे के आसपास बिजली चली गई और करीब ढाई बजे आई और आधे घंटे बाद फिर चली गई। इसके बाद फिर से 5 बजे चली गई और 7:40 बजे आई। उपभेाक्ताओं का कहना है कि बिजली की आवाजाही से काफी परेशान होना पड़ रहा है। उपखंड अधिकारी कुलदीप शिवहरे ने बताया कि बिजली पर लोड की वजह से अब लोकल फॉल्ट हो रहे हैं