फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Construction began on the road culvert

सवायजपुर मार्ग पर शुरू हुआ पुलिया निर्माण

Thu, 19 Mar 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 19 Mar 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Construction began on the road culvert

हरदोई से लोनार होते हुए सवायजपुर जाने वाले मुख्य

विज्ञापन
मार्ग पर करीब 35 करोड़ से हाटमिक्स प्लांट से सड़क तो बनाई गई, पर सड़क पर पड़ने वाली पांच पुलिया बजट कम पड़ने पर जर्जर हालत में छोड़ दी गई जिसके चलते आवागमन में लोगों को खासी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

इस समस्या को अमर उजाला ने 12 मार्च के अंक में प्रमुखता से उठाया। इस पर चेते लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने शासन से मिले बजट से निर्माण कार्य शुरू करा दिया। ज्ञात हो कि सहोरा भट्ठे के पास महरेपुर, न्योरादेव, सिलवारी, देवपुर की पुलिया जर्जर हालत में है।

इन पुलियोें के आस पास की सड़क का टुकड़ा भी बनाने से छोड़ दिया गया था जिसके चलते इस रोड पर वाहनों का निकलना दूभर हो रहा था। महकमे ने शासन से मिले दो करोड़ के बजट से महरेपुर भट्ठा के निकट स्थित पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कर दिया।

पीडब्ल्यूडी खंड एक के अधिशासी अभियंता मन्नीलाल यादव ने बताया कि पुलिया को जल्द से जल्द बनाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed