{"_id":"66f69495a5c15a64bb0d59a4","slug":"constable-posted-in-amethi-who-beat-elderly-man-suspended-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-120331-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बुजुर्ग को पीटने वाला अमेठी में तैनात सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बुजुर्ग को पीटने वाला अमेठी में तैनात सिपाही निलंबित
विज्ञापन
बघाैली (हरदोई)। बघौली थाना क्षेत्र में वायरल हुए मारपीट के वीडियो में बुजुर्ग के सिर पर लाठी मारते नजर आए अमेठी में तैनात सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। सिपाही काे निलंबित किए जाने की जानकारी अमेठी के एसपी ने हरदोई पुलिस को भेजी है।
बघौली थाना क्षेत्र के खजूरमई गांव निवासी राजेश उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। इन दिनों तैनाती अमेठी जनपद में थी। कुछ दिन पहले खजूरमई गांव में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था।
इस वीडियो में राजेश वर्दी में एक बुजुर्ग पर लाठी से वार करता नजर आ रहा था। मामले में एसपी नीरज कुमार जादौन के आदेश पर सिपाही समेत कई लोगों पर मामला दर्ज हुआ था। एसपी ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसपी अमेठी को आधिकारिक पत्र भेजा था। इसी आधार पर एसपी अमेठी ने राजेश को निलंबित कर दिया है।