फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Consolidation into force presence

फोर्स की मौजूदगी में चकबंदी हो

Sun, 07 Jun 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 07 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Consolidation into force presence

पुलिस की मौजूदगी में चकबंदी प्रक्रिया को शुरू कराने

विज्ञापन
की मांग को लेकर ग्राम अखवेलपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

कलक्ट्रेट में एकत्र हुए ग्रामीणों में शामिल बृजेश सिंह ने कहा कि अखवेलपुर मलवा में चकबंदी प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जोत एक्ट के तहत हो चुका है। धारा छह के तहत नामांतरण कार्रवाई भी हो चुकी है। धारा नौ के तहत काश्तकारों द्वारा प्रेषित आपत्तियों की सुनवाई पूर्ण हो चुकी है और प्रस्तावित चकों की पैमाइश लगभग 70 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है।

चकबंदी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शिता से चल रही है, पर ग्रामसभा अखवेलपुर मलवा में चकबंदी प्रभावी नहीं हुई है, जिससे गांव के अधिसंख्य लोग संतुष्ट हैं, जबकि गांव के कुछ लोग जो दूसरों की चकों को जोतते चले आ रहे, वह लोग चकबंदी नहीं चाहते और रुकवाने की फिराक में हैं।

तीन जून को कानूनगो व लेखपाल को जबरन कार्यों से रोक गांव में इन्हीं लोगों द्वारा चकबंदी रुकवा दी गई। ग्रामीणों ने इस दौरान डीएम रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंप पुलिस की मौजूदगी में चकबंदी पुन: शुरू कराने की मांग की है। इस मौके पर उमेश सिंह, चक्रपाल, राम सिंह, राम प्रसाद सिंह, अवधेेश सिंह, मुन्नू सिंह, शिव प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed