फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Complaint of extorting money by claiming to be a relative of SDM

Hardoi News: एसडीएम को रिश्तेदार बताकर धनउगाही करने की शिकायत

Fri, 09 Jan 2026 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Complaint of extorting money by claiming to be a relative of SDM
फोटो-9-कलेक्ट्रेट में ​शिकायत लेकर आए परचल रसूलपुर के ग्रामीण। संवाद
हरदोई। बिलग्राम तहसील क्षेत्र के परचल रसूलपुर के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी बिलग्राम को रिश्तेदार बताकर पट्टा कराने के नाम पर धनउगाही करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया। आरोप यह भी है कि एसडीएम से मिलकर प्रधान अपने राजनीतिक विरोधियों का उत्पीड़न करा रहे हैं।
विज्ञापन




जिलाधिकारी को संबोधित शिकायत ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी को सौंपी। शिकायत में कहा गया है कि परचलरसूलपुर की प्रधान विनीता देवी हैं। आरोप है कि बिलग्राम के एसडीम एन राम और प्रधान के ससुर करीबी रिश्तेदार हैं। एसडीएम का अक्सर उनके घर पर आना होता है। आरोप है कि प्रधान और उनके ससुर सरकारी भूमि का पट्टा कराने के लिए धनउगाही कर रहे हैं। साथ ही एसडीएम का डर दिखाकर ग्राम समाज की सुरक्षित भूमि पर कब्जे भी करा रहे हैं। पूरे मामले में ग्राम प्रधान, उनके ससुर और एसडीएम के खिलाफ जांच कर कार्रवई की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र, मिश्रीलाल, मनीष कुमार, पुतान, खुशीराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन




. ग्रामीणों की शिकायत मिली है। इस पर नियमानुसार जांच कराई जा रही है। शिकायत सही हुई तो कार्रवाई की जाएगी।



प्रफुल्ल त्रिपाठी, एडीएम

. परचल रसूलपुर में न तो कोई पट्टे हुए हैं और न ही पट्टा करने का कोई प्रस्ताव मिला है। मेरी कोई रिश्तेदारी परचल रसूलपुर में नहीं है।

एन राम, एसडीएम बिलग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed