फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Compensation wait Give Government

मुआवजे का इंतजार, दे दो सरकार

Tue, 28 Jul 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 28 Jul 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
अतिवृष्टि से चौपट हुई रबी की फसलों के लिए प्रभावित किसानों को मुआवजा
विज्ञापन
मिलने को लेकर काफी लेट-लतीफी हो रही है। प्रभावित लगभग 5 लाख किसानों के सापेक्ष अभी तक करीब 1.55 लाख किसानों को ही मुआवजा मिल सका है। इसमें भी कहीं बैंक में तो कहीं तहसील में खेल होने के साथ सर्वे से लेकर वितरण तक में अनियमितताओं के आरोप लगते रहे हैं।

तहसील के अफसरों से हुई बातचीत के अनुसार, मिले आंकड़ों पर गौर करें तो अभी प्रभावित किसानों में करीब 31 से 32 फीसदी तक ही मुआवजा की चेक पहुंची है। प्रभावित किसानों के लिए मांगी गई 227 करोड़ की धनराशि में जिले को करीब 45.35 करोड़ राशि मिली है और 44 करोड़ का वितरण हो चुका है ।

ऐसे में मुआवजे की रकम को लेकर किसान निराश हो रहे हैं। उधर, चेक वितरण से लेकर बैंकों से पेमेंट में खेल होने बिचौलियों के हावी रहने से तमाम किसानों के हक पर बिचौलियों ने हाथ साफ कर दिए। ज्ञात हो कि प्रशासन द्वारा ओलावृष्टि और बारिश से हुए नुकसान को लेकर सर्वे पर जो आंकड़े भेज कर सहायता राशि की डिमांड की थी, उन आंकड़ों को लेकर तमाम राजनीतिक दलों के नेता एवं किसान सवालिया निशान लगाते रहे हैं।

मुआवजा राशि बांटने को लेकर धरना प्रदर्शन तक हो चुके है। लोगों को कहना था कि सर्वे पर सवालिया निशान हैं। सर्वे के आंकड़ोें में जिले की कुल पांच तहसीलों में सबसे ज्यादा नुकसान सदर तहसील क्षेत्र में है और सबसे कम नुकसान संडीला क्षेत्र का है।

कुल नुकसान आकलन 227 करोड़ का बताया गया था, जिसमें करीब 45 फीसदी सिर्फ हरदोई सदर तहसील क्षेत्र का है और 55 फीसदी में संडीला, बिलग्राम, शाहाबाद, सवायजपुर तहसील क्षेत्र है। आरोप लगा था कि सर्वे में खेल है या फिर मौसम का खेल है, जिससे बारिश और ओलावृष्टि ने सबसे ज्यादा सदर तहसील क्षेत्र में नुकसान पहुंचाया और अन्य तहसीलों में बरसात कम हुई है या फिर तमाम किसानों के यहां बरसात हुई ही नहीं है, जिसके कारण वहां नुकसान कम हुआ।

उधर, जिला प्रशासन द्वारा शासन से पांचों तहसीलों के लिए करीब 227 करोड़ की मांग की गई थी, जिसके सापेक्ष अभी तक करीब 45 करोड़ की धनराशि मिलने के साथ वितरण हुआ है। 60 फीसदी से अधिक प्रभावित किसान अभी भी मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed