फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Companies selected 118 youth, 12 received offer letters

Hardoi News: कंपनियों ने 118 युवाओं को चुना, 12 को मिले ऑफर लेटर

Fri, 09 Feb 2024 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 09 Feb 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Companies selected 118 youth, 12 received offer letters
हरदोई। पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के गुरुवार को विकास खंड सांडी परिसर में लगे रोजगार मेला में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया। निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभिलेखों के परीक्षण और काउंसलिंग के बाद 118 युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया। 12 युवाओं को मौके पर ऑफर लेटर दिए गए।
विज्ञापन

ग्रामीण कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से लगाए गए रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक ने मेला का शुभारंभ किया और युवाओं को ऑफर लेटर दिए।
विज्ञापन

हरदोई आईटीआई के फोरमैन आदिल, वरिष्ठ सहायक दिलीप कुमार वर्मा, प्रताप विक्रम सिंह, आलोक सिंह व द्वारिका प्रसाद, जिला कौशल प्रबंधक अरविंद सिंह गौर, प्रमोद सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed