फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Community halls will be constructed in three panchayats at a cost of Rs 1.70 crore.

Hardoi News: 1.70 करोड़ से बनेंगे तीन पंचायतों में सामुदायिक भवन

Sun, 24 May 2026 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Community halls will be constructed in three panchayats at a cost of Rs 1.70 crore.
हरदोई। गांवों के लोगों को सुविधा-सहूलियत के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग के माध्यम से सामुदायिक भवन बनवाए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग ने तीन गांवों में सामुदायिक भवन बनवाए जाने के लिए 1.70 करोड़ से अधिक रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी है। शासन ने काम कराने की जिम्मेदारी यूपीसिडको को दी।
विज्ञापन

गांवों में लोगों को मांगलिक कार्यों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि के लिए निकायों की भांति सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में शासन ने तेजी से काम शुरू किया है। समाज कल्याण विभाग ने गांवों में सामुदायिक भवन बनवाए जाने के लिए जिले से भेजे गए प्रस्तावों पर स्वीकृति देनी शुरू कर दी है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से बनवाए जाने वाले सामुदायिक भवनों में विकास खंड हरियावां के शाहपुर बिनौरा, अहिरोरी के महुईपुरी और बिलग्राम के धोंधी शामिल हैं।
विज्ञापन




बताया कि शाहपुर बिनौरा और महुईपुरी में 60.91-60.91 लाख रुपये और धोंधी में 48.91 लाख रुपये से काम कराने की मंजूरी दी गई है। कार्यदायी संस्था यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्टक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि. (यूपीसिडको) ने काम कराए जाने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करा दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही गांवों में काम भी शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



समाज कल्याण विभाग के माध्यम से तीन गांवों में सामुदायिक भवन बनवाए जाने हैं। इनको बनवाए जाने की जिम्मेदारी विभाग को मिली है। विभाग ने निविदा प्रक्रिया शुरू करा दी है। 25 मई को निविदा खोली जाएंगी। निविदा होते ही काम भी शुरू करा दिया जाएगा। -अखिलेश कुमार, कार्यप्रभारी, यूपीसिडको
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed