फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Committee formed to buy health ATM, response from CMO sought

Hardoi News: हेल्थ एटीएम खरीदने के लिए समिति गठित, सीएमओ से जवाब तलब

Tue, 08 Aug 2023 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Committee formed to buy health ATM, response from CMO sought
हरदोई। विधायक निधि से बजट मिलने के बाद भी तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम स्थापित न होने के मामले में डीएम ने सख्त रुख अपना लिया है। अब तक खरीद न हो पाने को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके अलावा हेल्थ एटीएम की खरीद के लिए सात सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी जेम पोर्टल के माध्यम से हेल्थ एटीएम के लिए आवश्यक मशीनों की खरीद करेगी।
विज्ञापन

डीएम मंगला प्रसाद सिंह के व्यक्तिगत अनुरोध पर आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी और एमएलसी अशोक अग्रवाल ने अपनी निधि से हेल्थ एटीएम लगवाने के लिए दस दस लाख रुपये स्वीकृत किए थे। डीएम के निर्देश पर सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने हेल्थ एटीएम की खरीद के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया था। इसी क्रम में ग्राम्य विकास अभिकरण ने तीनों ही जनप्रतिनिधियों के स्तर से मंजूर की गई धनराशि के सापेक्ष छह छह लाख रुपये स्वास्थ्य विभाग को जारी कर दिए थे। बजट जारी होने के दो से ढाई माह बाद भी हेल्थ एटीएम की खरीद ही नहीं हो पाई।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इसे लेकर पांच अगस्त को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेकर डीएम एमपी सिंह ने सीएमओ डाॅ. रोहिताश कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की अध्यक्षता में क्रय समिति का गठन भी किया गया है। समिति में सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, सीएमएसडी स्टोर के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी जिला सर्विलांस अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, आहरण वि तरण अधिकारी और चीफ फार्मासिस्ट सीएमएसडी स्टोर को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
हेल्थ एटीएम लग जाते तो जरूरतमंदों को बड़ी संख्या में जांचों के लिए जिला अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ती। सीएमओ ने लापरवाही की है। हेल्थ एटीएम जल्द से जल्द लग जाएं इसलिए क्रय समिति गठित कर दी है। जेम पोर्टल के जरिए आवश्यक मशीनें खरीदने के निर्देश दिए हैं।
एमपी सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed