फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Committee comments on Ambedkar road against Maya

माया पर टिप्पणी के खिलाफ अंबेडकर समिति सड़क पर

Sun, 24 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sun, 24 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Committee comments on Ambedkar road against Maya
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। बसपा सुप्रीमो पर भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की टिप्पणियों को अमर्यादित बताते हुए बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति पदाधिकारियों ने अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट परिसर तक जुलूस भी निकाला राष्ट्रपित को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़े वर्ग पर हो रहे अत्याचारों को बंद कराए जाने की मांग की।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में धरने में जिलाध्यक्ष एबी लाल ने कहा कि भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने प्रदेश में चार बार मुख्यमंत्री बन चुकी बसपा सुप्रीमो मायावती पर जो अमर्यादित व असंवैधानिक अपशब्द कहें हैं वह हमारे देश की सभी महिलाओं के लिए अपमानजनक हैं। इन सभी घटनाओं के बाद भी प्रधानमंत्री व गृहमंत्री शांत हैं। इसका मतलब इन सभी कृत्यों पर प्रधनमंत्री व गृहमंत्री की मूक सहमति है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार के पिछले दो वर्ष के कार्यकाल में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यकों पर जगह-जगह पर भेदभाव व अत्याचार किया जा रहा है। केंद्र सरकार व बीजेपी शासित राज्य सरकारों के कई मंत्री भी देश के बहुजन समाज पर अभद्र व असंवैधानिक टिप्पणियां कर रहे हैं।  इससे पूर्व समिति पदाधिकारियों ने अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट परिसर तक जुलूस भी निकाला। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंपा। इस मौके पर एमपी आजाद, लाल बिहारी सहित भारतीय दलित पैंथर, बामसेफ, द बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया, लक्ष्य, मूल निवासी स्वाभिमान समिति, उलेमा काउंसिल आदि के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed