फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cold winds blowing at a speed of six kilometers troubled

Hardoi News: छह किमी की रफ्तार से चलीं सर्द हवाओं ने किया परेशान

Fri, 05 Jan 2024 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Cold winds blowing at a speed of six kilometers troubled
हरदोई। पूरे दिन छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं सर्द हवाओं ने लोगों ने खासा परेशान किया। शाम को गलन बढ़ गई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया। अगले दो दिन सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे के कारण सुबह दृश्यता 50 मीटर रही। इसके साथ ही हल्के बादल छाए रहे और छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीत लहर चलती रही। इससे लोग पूरे दिन सर्दी से ठिठुरते रहे। सर्दी के कारण लोग जरूरी कार्य होने पर ही घर से निकले। दोपहर बाद सूरज के दर्शन हुए, मगर उससे सर्दी से कोई राहत नहीं मिली। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार, अगले दो दिन सर्दी से निजात मिलने की संभावना नहीं है। तापमान में गिरावट हो सकती है। शुक्रवार को भी कोहरा रहेगा।
विज्ञापन



भूने आलू का उठाया लुफ्त
सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। इसके अलावा भूने आलू का भी लुफ्त उठा रहे हैं। वहीं, विद्यार्थियों को सुबह कोचिंग जाते समय ठिठुरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय का बदला समय
जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव की ओर से शीत लहर को देखते हुए प्रदेश के सभी बोर्डों के माध्यमिक विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। अब विद्यालयों का संचालन सुबह 10 बजे से तीन बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समय पालन के लिए सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed