{"_id":"56f978354f1c1bfa02f0065d","slug":"cm-residence-will-encompass-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच को सीएम आवास पर धरना देंगे अभ्यर्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच को सीएम आवास पर धरना देंगे अभ्यर्थी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पुलिस भर्ती 2013 में चयनित द्वितीय बैच के अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण पर न भेजे जाने से गुस्साए अभ्यर्थियों ने पांच अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। डीएम को संबोधित ज्ञापन सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन
प्रदीप कुमार वर्मा, सचिन कुमार, शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2013 में लगभग 38191 अभ्यर्थियों में से लगभग 21444 का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री व भर्ती बोर्ड के अनुसार 16747 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए 28 मार्च 2016 को भेजा जाना था लेकिन शासन एवं भर्ती बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई सूचना नहीं जारी की गई है।
विज्ञापन
चयनित अभ्यर्थियों को यदि शीघ्र ही प्रशिक्षण पर न भेजा गया तो सभी अभ्यर्थी पांच अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया व सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह यादव, रमा खेलावन, रमेश चंद्र, दीपक कुमार, नीरज कुमार, राजीव कुमार वर्मा, मो. इमरान, सुशील सिंह, उत्तम कुमार वर्मा, उदयराज सिंह, आनंद कुमार, रितेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन