फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CM encouraged, compensate for the loss

Hardoi News: सीएम ने की हौसला अफजाई, नुकसान की करें भरपाई

Fri, 26 Jul 2024 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
CM encouraged, compensate for the loss
हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में लखनऊ मंडल के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की।
विज्ञापन


इस दौरान हरदोई और मिश्रिख के सांसद, दो मंत्रियों, पांच विधायकों और दो विधान परिषद सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस बैठक के दौरान हरदोई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में गत विधानसभा चुनावों के सापेक्ष वोट कम होने के बारे में विधायकों और सांसदों की राय पूछी। कम हुए अंतर की भरपाई किए जाने और 2027 के चुनावों में और बेहतर प्रदर्शन करने पर भी चर्चा हुई।

इस दौरान कई जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्याें के प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री को दिए। बैठक में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, हरदोई सांसद जय प्रकाश, मिश्रिख सांसद अशोक रावत, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, श्याम प्रकाश, आशीष सिंह आशू, अलका अर्कवंशी, रामपाल वर्मा, एमएलसी अशोक अग्रवाल और अवनीश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में शामिल रहे जनप्रतिनिधियों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने हरदोई लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में वर्ष 2022 के चुनाव के सापेक्ष परिणाम और अंतर में बदलाव की वजह पूछी। विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र में लगभग पांच हजार पासी बिरादरी का वोट सपा प्रत्याशी के पक्ष में चला गया। इसलिए गोपामऊ में लगभग दो हजार वोटों से भाजपा हारी। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने संविधान खत्म करने को लेकर विपक्ष के भ्रम और पीडीए के मुद्दे के सफल हो जाने से शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में हार को वजह बताया। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने जीत का अंतर कम होने की बड़ी वजह मतदान प्रतिशत कम हो जाना बताया। साथ ही संविधान में बदलाव के मुद्दे पर फैलाए गए भ्रम के कारण भी स्थिति विपरीत हुई। सांसद जय प्रकाश ने मुख्यमंत्री से कहा कि सभी विधायकों ने चुनाव में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निकाय क्षेत्र के एमएलसी अशोक अग्रवाल ने संडीला में अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर की जरूरत बताई। मुख्यमंंत्री को दिए पत्र में एमएलसी ने लिखा कि गंभीर हालत में मरीजों को लखनऊ रेफर किया जाता है। लखनऊ पहुंचते- पहुंचते कई बार रास्ते में ही मरीजों की सांसें टूट जाती हैं। संडीला में ट्रॉमा सेंटर बन जाएगा तो मरीजों को राहत मिलेगी।
सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने मुख्यमंत्री से विधानसभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खुलवाने की मांग की। हरपालपुर और सवायजपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग भी उन्होंने की। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के लिए कई प्रस्ताव भी सवायजपुर विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए। मुख्यमंत्री ने इन प्रस्तावों पर कार्रवाई कराए जाने की बात कही है।
गोपामऊ के विधायक श्याम प्रकाश ने मुख्यमंत्री से पिहानी नगर पालिका क्षेत्र में बिजली की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। पिहानी स्थित विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़वाने का अनुरोध किया। पिहानी कस्बे में बस अड्डा निर्माण कराए जाने की मांग की। नौ मार्गाें के निर्माण का अनुरोध भी विधायक ने मुख्यमंत्री से किया।
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शाहाबाद में 100 शैया का अस्पताल बनवाए जाने का अनुरोध किया। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संसाधनों की वृद्धि कराए जाने का अनुरोध भी रजनी तिवारी ने मुख्यमंत्री से किया।

जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक खुशनुमा माहौल में हुई। बैठक के दौरान कुछ जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश और सीतापुर जनपद की मिश्रिख सीट से विधायक राम कृष्ण आपस में सगे समधी हैं। बैठक में सीतापुर के सभी विधायक भी मौजूद थे और इसीलिए रामकृष्ण भी बैठक में थे। बताया जाता है कि इसी बात पर मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि एक बोलते ज्यादा हैं, शिकायत ज्यादा करते हैं, तो दूसरे एक्स पर पोस्ट ज्यादा करते हैं। इस पर बैठक में मौजूद सभी लोग मुस्कुरा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed