फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cloudy weather, mercury down, weather turned pleasant

बदली छाई, पारा लुढ़का, मौसम हुआ सुहाना

Sat, 17 Jul 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Cloudy weather, mercury down, weather turned pleasant
हरदोई। काफी समय से तपिश झेल रहे जिलेवासियों को शनिवार को राहत महसूस हुई। सुबह से ही बदली छाई रही। इससे सूरज को खुलकर चमकने का मौका नहीं मिल सका और पारा दो डिग्री तक नीचे आ गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के आसार लगातार बने हैं।
विज्ञापन

दो साल का आंकड़ा देखें तो इस बार बादलों की बेरुखी साफ नजर आती है। जुलाई में अब तक न के बराबर बारिश हुई है। इससे धरती तपती नजर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक वर्ष 2019 में जुलाई में 376.6 मिलीमीटर बारिश और 2020 में 208.6 मिलीमीटर बारिश हो गई थी, लेकिन इस बार सिर्फ .8 मिलीमीटर बारिश ही हो सकी है।
विज्ञापन

कुछ दिनों से लगातार गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। शनिवार को सुबह से ही बदली के रूप में लोगों को कुछ राहत महसूस होती दिखी। दोपहर बाद तक बदली छाये रहने एवं ठंडी हवाओं के चलने के कारण दो डिग्री तक पारा गिर गया और धूप न निकल पाने के कारण तपिश से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बारिश के आसार लगातार बने हैं। शनिवार को भी रात तक पूरी संभावना है कि बारिश हो। इसके अलावा रविवार और सोमवार को भी बारिश होने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed