फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   cloth made bag distributed

नुक्कड़ नाटक से किया जागरुक, बांटे कपड़े के थैले

Mon, 09 Dec 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
cloth made bag distributed
संडीला। नगर पालिका परिषद संडीला द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत नगर में चलाए जा रहे विशेष जागरुकता अभियान का शनिवार शाम समापन हो गया। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को पॉलिथीन का नुकसान बता कपड़े के थैले बांटे गए।
विज्ञापन

प्रयास संस्था लखीमपुर के कलाकारों ने शनिवार को नगर के एसबी पब्लिक स्कूल इमाम चौक मोहल्ला मंडई, नगर पालिका कार्यालय व इमालियाबाग में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नाटक के जरिये आमजन को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। खुले में शौच न जाने, पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने व कचरा निश्चित जगह पर फेंकने का संदेश दिया।
विज्ञापन

लोगों से मोबाइल पर स्वच्छता एप डाउनलोड करने की अपील की। चेयरमैन मोहम्मद रईस अंसारी व ईओ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों को कपड़े के थैले वितरित किए। कहा कि आमजन का सहयोग रहा तो पालिका स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर स्थान पाएगी। इस मौके पर जेई सुनील यादव व सफाई निरीक्षक सौरभ शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed