फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Clerk dies after slipping foot while boarding train

Hardoi News: ट्रेन पर चढ़ते समय फिसला पैर, वरिष्ठ महिला लिपिक की मौत

Thu, 13 Apr 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Clerk dies after slipping foot while boarding train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर तीन डाउन लाइन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ते समय वरिष्ठ महिला लिपिक का पैर फिसल गया। उसकी गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। लखनऊ जनपद के बाटू टोला डालीगंज निवासी कनीज फातिमा (58) पत्नी उस्मान अली जनपद के जीजीआईसी कॉलेज में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थीं।
विज्ञापन


बुधवार को रोज की तरह ड्यूटी करके हरदोई रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म तीन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस पर चढ़ते समय अचानक उनका पैर फिसल गया। जिससे गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर स्थानीय शिक्षा विभाग के अधिकारी व शिक्षक मौके पर पहुंचे। बताया गया है। एक वर्ष पहले लखनऊ से तबादला होकर कनीज फातिमा यहां आई थी। जीआरपी केपी सिंह ने बताया कि अभी परिजन की तहरीर पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed