फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Clerk commits suicide by shooting himself with a licensed pistol in the house of a bank employee friend

Hardoi News: लिपिक ने बैंक कर्मी दोस्त के मकान में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की खुदकुशी

Wed, 25 Sep 2024 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Clerk commits suicide by shooting himself with a licensed pistol in the house of a bank employee friend
पिहानी। पिहानी कस्बे के भारतीय इंटर कॉलेज में संविदा पर तैनात लिपिक ने पड़ोस में रहने वाले दोस्त के घर जाकर लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बैंक से वापस घर पहुंचे दोस्त ने गैलरी में शव पड़ा देखा तो शोर मचाया। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक फोरेंसिक टीम का मौके पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था।
विज्ञापन

लखनऊ जनपद के इंटौंजा थाना क्षेत्र के सिवेरी गांव निवासी संदीप यादव (28) पिहानी कस्बे स्थित भारतीय इंटर कॉलेज में संविदा पर लिपिक के पद पर तैनात थे। पिहानी कस्बे में ही श्याम रस्तोगी के मकान में किराए पर रहते थे। मंगलवार शाम वह पड़ोस में रहने वाले अपने मित्र बैंक कर्मी अनीस शुक्ला के घर गए और अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी में गोली मार ली। अनीस की पत्नी और बड़ा बेटा नोएडा गए हुए हैं और छोटा बेटा कमरे को अंदर से बंद करके बैठा था।
विज्ञापन

शाम को लगभग छह बजे अनीस बैंक से घर पहुंचे तो दरवाजा खोलते ही गैलरी में संदीप का शव पड़ा मिला। पास ही पिस्टल भी पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ संतोष कुमार सिंह, कोतवाल सुनील कुमार दुबे मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और वह लोग लखनऊ से निकल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक वह पिछले सात दिन से विद्यालय भी नहीं गया था। यह भी जानकारी मिली है कि संविदा पर तैनात संदीप को स्थायी नियुक्ति देने का मामला भी उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। कुछ माह पहले संदीप की शादी तय हुई थी। गोद भराई और वरीक्षा का कार्यक्रम भी हाे चुका। चर्चा है कि शादी तय होने के बाद से संदीप ज्यादा परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed