फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cleft palate , the palate of children Treatment : Ramesh

कटे होंठ, तालू के बच्चों का होगा उपचार : रमेश

Thu, 17 Sep 2015 11:25 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Thu, 17 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Cleft palate , the palate of children Treatment : Ramesh

रेडक्रास समिति अध्यक्ष डा. रमेश अग्रवाल ने कहा कि

विज्ञापन
अमेरिका की स्माइल ट्रेन संस्था की मदद से जन्म से कटे होंठ एवं कटे तालू के बच्चों का नि:शुल्क आपरेशन व उपचार कराया जाएगा। इसके  लिए संस्था के दफ्तर में 20 सितंबर को पंजीकरण होगा।

वह गुरुवार को रेडक्रास समिति के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। अध्यक्ष ने बताया कि संस्था की ओर से गत वर्ष 54 बच्चों का आपरेशन कराया गया था। जिसके अच्छे परिणाम सामने आए। अबकी संस्था द्वारा ऐसे बच्चों का पंजीकरण 20 सितंबर को सुबह 10 बजे से कार्यालय में होगा।

इसके बाद लखनऊ में विवेकानंद पाली क्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान में प्लास्टिक क्रेनियोफेशियल एवं माइक्रो सर्जरी विभाग के डा. आदर्श कुमार की देखरेख में आपरेशन व उपचार कराया जाएगा। बच्चों को लखनऊ तक आने, जाने व रुकने और खाने आदि की व्यवस्था संस्था की ओर से की जाएगी।

पंजीकरण के दिन ही आपरेशन की तारीख तय कर दी जाएगी। सचिव दुर्गेश दीक्षित ने बताया कि रेडक्रास के 407 आजीवन सदस्य जिले में हैं। इस वर्ष 21 नए सदस्य बनाए गए हैं। संस्था की ओर से तीन रक्तदान शिविर, एक मेगा हार्ट चेकअप कैंप लगाए गए। पल्स पोलियो, पौधरोपण व योग शिविर का आयोजन भी कि या जा रहा है।

जिला अस्पताल को टिटनिस की वैक्सीन को 11 हजार रुपये दिए गए, वहीं कुपोषित बच्चों के लिए प्रति माह पांच हजार रुपये का सेरेलेक वितरित कराया जा रहा है। इस मौके पर फील्ड कोआर्डिनेटर रमेश कुमार मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed