फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cleaner dies from snake sting

Hardoi News: सफाईकर्मी की सांप के डसने से मौत

Mon, 06 Oct 2025 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Cleaner dies from snake sting
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के टीकमपुर अस्योली गांव में सोमवार की सुबह सफाई करने के दौरान सफाईकर्मी को सांप ने डस लिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहा के पास स्थित गढ़यनपुर निवासी रणविजय (51) सफाईकर्मी था। इन दिनों उसकी तैनाती सांडी थाना क्षेत्र के टीकमपुर अस्योली गांव में थी। पत्नी रामश्री के मुताबिक सोमवार सुबह रणविजय काम पर जाने के लिए घर से निकला था। टीकमपुर अस्योली गांव में सुबह 10:30 बजे सफाई कर रहा था। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed