फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Clarification from two executive engineers, JE suspended

Hardoi News: दो अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण, जेई निलंबित

Fri, 26 Jul 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Clarification from two executive engineers, JE suspended
हरदोई। दोना-पत्तल की फैक्टरी में बिजली चोरी के मामले में अधिशासी अभियंता मीटर और अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, एसडीओ मीटर को आरोप पत्र जारी किया गया। एसडीओ कोयल बाग को स्थानांतरण और जेई महोलिया शिवपार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता सीतापुर रेंज के नेतृत्व में शहर के देहात कोतवाली क्षेत्र के बहर मजरा देविनपुरवा में संचालित दोना पत्तल की फैक्टरी श्याम इंडस्ट्रीज में छह जुलाई को छापा मारा था। यहां रिमाेट से मीटर को कंट्रोल कर बिजली चोरी की जा रही थी। विजलेंस सीतापुर के अवर अभियंता हंसराज ने फैक्टरी मालिक हिमांशु जायसवाल और प्रियांशु जायसवाल निवासी कंथा थोक के खिलाफ 479.25 किलाेवाट की चोरी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इस मामले में मुख्य अभियंता सीतापुर रेंज विवेक अस्थान ने अधिशासी अभियंता मीटर अमितराज चित्रवंशी और अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय से स्पष्टीकरण मांगा है। इस मामले में एसडीओ मीटर शील प्रकाश पांडेय को आरोप पत्र जारी किया है। वहीं, एसडीओ काेयल बाग को स्थानांतरण मल्लावां कर दिया गया है। अवर अभियंता पंकज जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है। मुख्य अभियंता ने बताया कि विभागीय जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed