फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   City's traffic system deteriorated due to route change

Hardoi News: मार्ग परिवर्तन से बिगड़ी शहर की यातायात व्यवस्था

Thu, 25 Apr 2024 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
City's traffic system deteriorated due to route change
हरदोई। शहर में चुनाव नामांकन को लेकर किए गए मार्ग परिवर्तन के कारण बुधवार को जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोग घंटों जाम में फंसे रहे। वहीं, रास्ता बंद होने के कारण लोगों को डेढ़ से दो किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ा।
विज्ञापन

नामांकन के कारण शहर के सोल्जर बोर्ड चौराहे से प्रेक्षागृह तिराहे तक मार्ग बंद है। इसके साथ ही मुख्य डाकघर से कलक्ट्रेट जाने वाला मार्ग भी बंद कर दिया गया है। इससे पिहानी, शाहजहांपुर मार्ग से आने वाले वाहन नुमाइश चौराहे से घंटाघर मार्ग होते हुए लखनऊ चुंगी की ओर से जा रहे हैं। वहीं, सांडी, हरपालपुर, सवायजपुर की ओर से आने वाले वाहन भी नुमाइश चौराहे से घंटाघर मार्ग से आ-जा रहे हैं। इससे नुमाइश चौराहा से सोल्जर बोर्ड चौराहा, सिनेमा चौराहा पर लंबा जाम लग रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को कई बड़ी पार्टियों के प्रत्याशियों के नामांकन के कारण शहर में वाहनों की संख्या घंटाघर मार्ग पर अधिक रही। इससे सुबह से दोपहर चार बजे तक घंटाघर मार्ग पर जाम लगा रहा। जाम में स्कूल वाहन के साथ एंबुलेंस भी फंसी रही। वहीं, कचहरी मार्ग बंद होने के कारण वादकारियों को न्यायालय परिसर तक जाने के लिए लोगों ने डेढ़ से दो किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ा। सबसे अधिक समस्या पैदल चलने वालों को हुई। अभी गुरुवार को भी शहरवासियों को इसी समस्या से दो चार होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed