फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   City's power supply cut off due to circuit breaker burnout.

Hardoi News: सर्किल ब्र्रेकर जलने से गुल हुई शहर की बिजली

Tue, 04 Aug 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
City's power supply cut off due to circuit breaker burnout.
हरदोई। 33 केवीए लाइन पर 11 हजार केवीए का विद्युत खंभा गिरने से सर्किट ब्रेकर जल गया। इससे शहर की आपूर्ति एक घंटे बाधित रही। इसके अलावा बारिश के कारण हुए लोकल फॉल्ट से शहर में पूरे दिन बिजली की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन

शहर के विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति 132 केवी मन्नापुरवा से की जाती है। सोमवार रात को सांडी आरएल की 33 केवीए लाइन पर 11 हजार केवीए लाइन का विद्युत खंभा गिर गया था। इससे 132 केवी उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। उसका सर्किट ब्रेकर जल गया। इसके अलावा बस साइड जंफर और क्लैंप भी क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे करीब एक घंटे तक शहर की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

इसके अलावा मंगलवार को दिन में बारिश के कारण लाइन के ब्रेकडाउन होने से सिटी विद्युत उपकेंद्र व कोयल बाग की आपूर्ति सुबह एक घंटे बाधित रही। इसके बाद बिजली की आवाजाही जारी रही। इससे पूरे दिन उपभोक्ता परेशान हुए। बारिश के कारण जंफर जलने से सबसे अधिक समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सांडी रोड, गुरगुज्जा उपकेंद्र की आपूर्ति दोपहर दो से तीन बजे तक बाधित रही। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र आशानगर की आपूर्ति सुबह सात से आठ बजे तक बाधित रही। उपखंड अधिकारी प्रेम राज ने बताया कि लाइन के ब्रेकडाउन होने से आपूर्ति बाधित हुई थी। बाकी तकनीकी कारणों से आपूर्ति बंद की गई थी जिसे जल्द शुरू करा दिया गया।




शहर में 45 मिनट का रहेगा ब्लैकआउट
132 केवीए उपकेंद्र के बस साइड जंफर और क्लैंप की मरम्मत के कारण बुधवार को सुबह सात से सात बजकर 45 मिनट तक शहर के सभी 33 केवीए उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता प्रेषण खंड मो. सउद ने बताया कि 132 उपकेंद्र पर कार्य होने के कारण उपकेंद्र से जुड़े औद्योगिक क्षेत्र उपकेंद्र, सांडी रोड टाउन, ग्रामीण, गुरगुज्जा, सिटी पावर हाउस, कोयल बाग, आरटीओ, तत्योरा, सुरसा, सांडी आरएल, हरियावां, बिलग्राम उपकेंद्र की आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed