फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   City power supply was disrupted for 45 minutes due to work at the 132 kVA substation.

Hardoi News: 132 केवीए उपकेंद्र पर काम होने के कारण पौन घंटा बाधित रही शहर की आपूर्ति

Wed, 05 Aug 2026 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
City power supply was disrupted for 45 minutes due to work at the 132 kVA substation.
फोटो-23-पुलिस लाइन मार्ग पर विद्युत पोल की लाइन पर काम&
हरदोई। 32 केवीए उपकेंद्र के बस साइड जंफर और क्लैंप की मरम्मत के कारण बुधवार को सुबह सात से सात बजकर 45 मिनट तक पूरे शहर की आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा शहर के कोयल बाग कॉलोनी उपकेंद्र, आशानगर और सिटी उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में बिजली लाइन व ट्रांसफार्मर पर काम होने से आपूर्ति बाधित हुई। इससे उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन


शहर के सभी 33 केवीए उपकेंद्रों की आपूर्ति 132 उपकेंद्र मन्नापुरवा से की जाती है। 132 उपकेंद्र के क्लैंप व ट्रांसफार्मर में खराबी हो गई थी। उसको सही करने के लिए बुधवार को उपकेंद्र पर मरम्मत का कार्य कराया गया। इससे सुबह सात बजे से पौने आठ बजे तक शहर के औद्योगिक क्षेत्र उपकेंद्र, सांडी रोड टाउन, ग्रामीण, गुरगुज्जा, सिटी पावर हाउस, कोयल बाग, आरटीओ, तत्योरा, सुरसा, सांडी आरएल, हरियावां, बिलग्राम उपकेंद्र की आपूर्ति बंद रहीं। उपकेंद्रों पर कार्य होने के कारण 45 मिनट तक पूरे शहर को बिना बिजली के रहना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं विद्युत उपकेंद्र कोयल बाग के पुलिस लाइन फीडर की बिजली लाइन को शिफ्ट किया गया। इससे पुलिस लाइन और अस्पताल रोड फीडर दोपहर 12 बजे से चार बजे तक बंद रहा। वहीं विद्युत उपकेंद्र आशानगर से जुड़े सीडीओ आवास के पास रखे ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण डेढ़ घंटे तक क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही। शहर के सिटी उपकेंद्र से जुड़े ट्रांजिट हॉस्टल के पास रखे ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य होने के कारण दोपहर को घंटे तक क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती होने से उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


132 केवीए उपकेंद्र पर काम होने के कारण शटडाउन हुआ था। इसके अलावा कोयल बाग उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली लाइन को शिफ्ट करने का कार्य होने के कारण आपूर्ति बंद की गई थी। काम पूरा होने पर आपूर्ति शुरू करा दी गई। -प्रेम प्रकाश सिंह, अधिशासी अभियंता सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed