फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cinema Road feeder tripped 17 times in 24 hours

Hardoi News: 24 घंटे में 17 बार ट्रिप हुआ सिनेमा रोड का फीडर

Thu, 13 Jun 2024 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Cinema Road feeder tripped 17 times in 24 hours
हरदोई। शहर में बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। विभाग लोकल फॉल्ट पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। 24 घंटे में 17 बार सिनेमा रोड फीडर ट्रिप हुआ। इससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। इसके साथ ही शहर के अन्य क्षेत्रों में बिजली की आवाजाही ने लोगों की नींद में खलल डाला।
विज्ञापन

शहर में वैसे तो 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश हैं, मगर हकीकत में प्रतिदिन लोगों को तीन से चार घंटे की कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है। लोकल फॉल्ट के कारण आए दिन बिजली गुल रहती है। शहर के सिनेमा रोड फीडर की बिजली 24 घंटे में 17 बार ट्रिप हुई। इससे उससे जुड़े तीन हजार उपभोक्ताओं की जहां रात में नींद में खलल पड़ा। वहीं, दिन में भी गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। इसके अलावा शहर के गुरुगुज्जा उपकेंद्र का कन्हई पुरवा फीडर गुरुवार को डेढ़ घंटे तक बंद रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के चरौली उपकेंद्र के रद्धेपुरवा फीडर की आपूर्ति बुधवार रात एक घंटे और गुरुवार को डेढ़ घंटे बंद रही। गुरुवार को सिनेमा चौराहे पर केबल बदलने के कारण सिटी विद्युत उपकेंद्र दो घंटे तक बंद रहा। उप खंड अधिकारी आकाश वर्मा ने बताया कि केबल बदलने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। इसके अलावा लोकल फॉल्ट हैं, उनको सही कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed