फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CIB was put on work overnight, interlocking started in Karimnagar

Hardoi News: रातों-रात कामों पर लगवाए गए सीआईबी, करीमनगर में लगवाई जाने लगी इंटरलॉकिंग

Fri, 25 Aug 2023 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
CIB was put on work overnight, interlocking started in Karimnagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। अमर उजाला के गुरुवार के अंक में प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ और लोगों को कीचड़युक्त मार्ग से मुक्ति मिलनी शुरू हो गई। कागजों में कराई इंटरलाॅकिंग कागजों पर ही हो गया भुगतान शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद कार्रवाई से बचने के लिए करीमनगर में इंटरलॉकिंग लगावानी शुरू करा दी गई।
समिति जांच पूरी नहीं कर पाई और जिम्मेदारों ने घपले पर्दा डालने का काम किया है। किन्हौटी के साथ ही जामू में भी कार्यों पर गुरुवार रात बारिश बंद होने के बाद स्वयं सहायता समूह की ओर से रात में ही सिटीजन इनफॉरमेशन बोर्ड (सीआईबी) लगवाए गए हैं।
विज्ञापन

विकास खंडीला के जामू और किन्हौटी में करीब 20 कार्याें पर सीआईबी नहीं लगवाए गए थे और किन्हौटी में इंटरलॉकिंग नहीं लगवाई गई थी। इन कामों का भुगतान ब्लॉक के जिम्मेदारों ने कागजों पर ही काम मानते हुए कर दिया था। खबर का संज्ञान लेकर डीएम एमपी सिंह ने संडीला एसडीएम तान्या सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया। समिति ने गुरुवार को ही जांच के लिए अभिलेख तलब कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक के जिम्मेदारी समिति को अभिलेख दे पाते और समिति जांच पूरी कर पाती कि जिम्मेदारों ने मनरेगा मद के कामों में किए गए घपलों पर पर्दा डालने व कार्रवाई से बचने के लिए बारिश बंद होते काम कराना शुरू करा दिया। समूह व सत्तादल से जुड़े एक पदाधिकारी ने गुरुवार रात में बारिश थमते ही सीआईबी लगवाने का काम पूरा करा लिया।

ग्रामीणों में चर्चा है कि जो काम दिन में न हो पाए वह रातोंरात कराने पड़ गए। शुक्रवार को किन्हौटी के मजरा करीमनगर में रामविलास के मकान से ज्ञानी के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली काम भी कराया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed