फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Churi Kheda dengue death of the young man

चुरई खेड़ा के युवक की डेंगू से मौत

Mon, 03 Oct 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 03 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Churi Kheda dengue death of the young man
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic

हरदोई। भरावन ब्लॉक के चुरई खेड़ा गांव निवासी युवक क ी सोमवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। तीन दिन पहले हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लखनऊ ले गए थे। जहां पर खून की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। उधर, डेंगू के दो और रोगी मिले हैं। जिला अस्पताल क ी पैथोलॉजी में खून की जांच में दोनों मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 27 हो गई है।

विज्ञापन


भरावन ब्लॉक के चुरई खेंड़ा निवासी अरुण तिवारी (40) को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन कस्बा में निजी डॉक्टरों से उनका इलाज करा रहे थे। शनिवार को अरुण की हालत गंभीर हो गई। इस पर परिजनों ने उन्हें लखनऊ के दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर जांच में उनको डेंगू की पुष्टि हुई थी। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही अब तक जिले में डेंगू की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 10 हो गई है।
विज्ञापन


माधौगंज ब्लॉक के कस्बा निवासी दुर्गेश दीक्षित की मां सुधा दीक्षित (60) को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। वह कस्बे के निजी अस्पताल में उनका इलाज करा रहे थे। लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। सोमवार को सुधा दीक्षित ने जिला अस्पताल के पैथोलॉजी में खून की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। परिजन इलाज के लिए उनको लखनऊ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थकर्मी राकेश गुप्ता की मां ज्ञानेश्चरी देवी (80) पिछले पांच दिनाें से बुखार से पीड़ित थीं। राकेश अस्पताल के डॉक्टरों से उनका इलाज करा रहे थे। लेकिन बुखार ठीक नहीं हुआ। इसके चलते डॉक्टरों ने डेंगू की जांच कराने के लिए लिखा था। सोमवार को ज्ञानेश्वरी की जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच की गई। जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 27 हो गई है। इसमें अभी तक जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में कुल 13 जांच हुई हैं। जिसमें पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि 22 लोगों ने लखनऊ के बड़े निजी अस्पताल में जांच कराई थी। जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई थी। इनमें से इलाज के दौरान अभी तक मैौ लोगाें की मौत हो चुकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed