फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   chori

तीन अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

Sat, 28 Aug 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
chori
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली पुलिस ने तीन अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की दो बाइकें बरामद कीं। तीनों आरोपी शातिर हैं, इसके खिलाफ कई मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम तीनों को कोथावां प्रताप नगर मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाजार टोला के मकान नंबर तीन निवासी राहुल श्रीवास्तव, अतरौली थानाक्षेत्र के ग्राम कनौरा आंट निवासी रामू और सीतापुर जनपद के कोतवाली शहर के मोहल्ला दुर्गापुरवा निवासी गोलू श्रीवास्तव बताया।
विज्ञापन

इनके पास से मिली दोनों बाइकें चोरी की हैं। इनमें एक बाइक सात दिन पहले बेनीगंज कस्बे के चमारन टोला से चोरी हुई थी। कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि राहुल और रामू पर बेनीगंज में छह मामले दर्ज है। गोलू पर भी दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed